एनएसएस की राजकीय इंटर कॉलेज मालदेवता इकाई ने ग्रामीणों को डेंगू के प्रति जागरूक किया

रैली निकाली, बीमारी से बचाव के लिए उपचार बताए

देवांग रोहिला द्वारा / देहरादून । देहरादून में बढ़ते हुए डेंगू के प्रसार की रोकथाम के लिए आज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई राजकीय इंटर कॉलेज मालदेवता देहरादून के द्वारा सेवित क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार सैनी के निर्देशन में मालदेवता बाजार के दुकानदारों को तथा बाजार में उपस्थित ग्राम वासियों को डेंगू मलेरिया जैसी बीमारी से बचाव के उपचार बताए गए। साथ ही साथ लोगों को स्वच्छता के बारे में भी जागरूक किया गया।

इस अवसर पर एक डेंगू जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया रेली राजकीय इंटर कॉलेज मालदेवता से शुरू करके शिव मंदिर मालदेवता तक निकाली गई।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री ज्योति सिंह कठैत कार्यक्रम अधिकारी  संजीव कुमार सैनी एनएसएस के ग्रुप लीडर अजीत आंचल पायल जिया सुमित समीर पवन पीयूष रजत संजीव हरमन राजन सौरभ पीयूष आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!