देहरादून । केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति की पूर्व सदस्य और देहरादून महानगर कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता श्रीमती मंजू त्रिपाठी ने हिन्दी दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने नागरिकों से अपना अधिकतम कामकाज हिन्दी में ही करने का आह्वान भी किया है।
श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा हिन्दी है। करीब 77 % लोग हिन्दी बोलते और समझते हैं। नमस्ते हिन्दी में सबसे ज्यादा बोले जाने वाला शब्द है। उन्होंने कहा कि भारत में ही नहीं अब विश्व में भी हिन्दी का प्रचलन बढ़ रहा है। अमेरिका के 47 विश्वविद्यालय सहित दुनिया के करीब 176 विश्वविद्यालयों में हिंदी पढाई जा रही है। हिन्दी के माध्यम से पूरे विश्व को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है इसलिए हम सबको हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग करना चाहिए।