राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला ‘सच की जीत’ : मंजू त्रिपाठी

देहरादून । कांग्रेस महानगर कमेटी की मुख्य प्रवक्ता श्रीमती मंजू त्रिपाठी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा कथित मोदी सरनेम मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाए जाने का स्वागत किया है और इसे सच की जीत बताया है।

आपको बता कि मोदी सरनेम मामले में सूरत सेशंस जज की अदालत ने राहुल गांधी को इस मामले में दो साल की सजा सुनाई थी जिसके बाद राहुल गांधी को संसद सदस्याता के लिए अयोग्य कर दिया गया था। गुजरात हाईकोर्ट से भी राहुल गांधी को राहत नहीं मिली थी लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट का फैसला राहुल गांधी के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

कांग्रेस नेत्री श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की मंशा राहुल गांधी को इस मामले में फंसाकर संसद और आगामी लोकसभा चुनाव से दूर करने की थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि सजा पर रोक नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है। इसके बाद राहुल गांधी का कद और बढ गया है। अब वह पुनः संसद में जनता की आवाज को पुरजोर तरीके से उठा सकेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!