लोकसभा चुनाव को समर्पित भाव से जुट जाएं कार्यकर्ता : डाॅ गोगी
देहरादून । महानगर कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन यहां राजपुर रोड स्थित राजीव भवन किया गया जिसमें महानगर डॉ जसविन्दर सिंह गोगी ने सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ जसविंदर सिंह गोगी ने सभी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए समर्पित भाव से अपने कार्य में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का अनुसरण करते हुए भारत जोड़ने का कार्य करना है, ‘इंडिया’ को जिताना है। मोदी सरकार के असफलताओं को सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुंचाना है।
बैठक में मुख्य रूप से डॉ विजेंद्र पाल,सुनील जयसवाल, अरुण रतूड़ी , मुख्य प्रवक्ता श्रीमती मंजू त्रिपाठी, पूनम कंडारी, सलीम अंसारी अल्ताफ अहमद, नरेश बंगवाल, रवि हसन, हेमंत उपरेती, संजय गौतम, सज्जाद अंसारी, अरुण बलूनी, अजीत शर्मा जी, रामबाबू जी, वीरेंद्र पवार, अशोक कुमार, हेमराज, अभिषेक तिवारी, अमित खन्ना, राजेश पुंडीर, वीरेंद्र बिष्ट, एसबी थापा, निहाल, शहीद अहमद,सत्येंद्र पवार, राम कुमार थपलियाल, विनय कुमार, राजीव प्रजापति, रमेश नौटियाल जी, फरमान मलिक, गोपाल सिंह गढ़िया, सुरेश आर्य, मोहन जोशी, आदि कार्यकता मौजूद रहे।