हेली सेवा को मिलेगा विस्तार, लैंसडौन-रामनगर-नैनीताल में बनेंगे नए हेलिपोर्ट

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए विमानन ढांचे को मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। लैंसडौन, रामनगर और नैनीताल में हेलीकॉप्टर सेवाओं के लिए बुनियादी ढांचा विकसित किया जाएगा, जबकि अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और श्रीनगर में नए हेलिपोर्ट विकसित करने का प्रस्ताव है।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और यूकाडा के अधिकारियों की बैठक में राज्य के विमानन विकास का रोडमैप तैयार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि उड़ान योजना के तहत देशभर में 100 नए हवाई अड्डों और 200 हेलिपोर्ट विकसित करने का लक्ष्य है।

पर्वतीय क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर संचालन को सुरक्षित बनाने के लिए अतिरिक्त मौसम निगरानी प्रणालियां भी स्थापित की जाएंगी। बैठक में 2026 की चारधाम हेली सेवा के पहले चरण की समीक्षा करते हुए आगामी चरण से पहले सुरक्षा और जरूरी ढांचे को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

चारधाम हेली सेवा का पहला चरण 19 अप्रैल से 26 जून 2026 तक संचालित हुआ। दूसरा चरण 15 सितंबर 2026 से प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!