Dehradun: आंगनबाड़ी केंद्रों में घटिया बाल पोषाहार पहुंचने पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

जन संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में कथित रूप से घटिया बाल पोषाहार और खराब अंडे बांटे जाने के विरोध में तहसील में प्रदर्शन किया। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य की बर्खास्तगी की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार विवेक राजौरी को सौंपा।

मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर ठेकेदार की ओर से छोटे और बदबूदार अंडे पहुंचाए जा रहे हैं। ऐसे अंडे गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई जगह दो-तीन माह का पोषाहार एक साथ उपलब्ध कराया जा रहा है।

नेगी ने केंद्रीय भंडार, मसूरी से दलिया, सत्तू और भोग हलवा समेत कथित निम्न गुणवत्ता या एक्सपायरी डेट वाले पोषाहार की आपूर्ति का भी आरोप लगाया। उन्होंने मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, मोहम्मद आरिफ, केसी चंदेल, राम सिंह तोमर, मुजीबुर रहमान, टीकाराम उनियाल, विनोद पड्डा, हाजी असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी, महेंद्र सिंघल और प्रमोद शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!