सीएम धामी का पीएम मोदी को पत्र, कहा- विकसित भारत का सपना होगा साकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और कार्यकाल की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सीएम धामी ने पत्र में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक विरासत और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करने के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, जल जीवन मिशन और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं को जनहित में बड़ा बदलाव लाने वाला बताया।

मुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, नई शिक्षा नीति-2020, जीएसटी और रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने जैसे फैसलों की भी सराहना की।

पत्र में सीएम ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सुरक्षा, सैनिकों के सम्मान और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक और केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण जैसे कार्यों को भारत की सांस्कृतिक पहचान और गौरव से जुड़ा बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!