जल्द ही शहर के लोग सहारनपुरवासी होने पर गर्व महसूस करेंगे

रोहिला क्षत्रिय समाज ने किया नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का अभिनंदन 

सहारनपुर। रोहिला क्षत्रिय समाज और जनता रोड स्थित बाल गृह बालिका विद्यालय की ओर से आज नगरायुक्त को स्मृति चिह्न व पगड़ी पहना कर उनका अभिनंदन किया गया। रोहिला क्षत्रिय समाज के लोगों ने कहा कि उनके कार्यकाल में सहारनपुर का काफी विकास हुआ है।

पार्षद रेखा रोहिला के नेतृत्व में रोहिला क्षत्रिय समाज के समय सिंह पुण्डीर, राष्ट्रीय प्रचारक क्षत्रिय अस्तित्व न्याय मोर्चा , नरेश राणा, प्रेमचंद रोहिला व नंद किशोर रोहिला आदि नगर निगम पहुंचे और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को पटका व पगड़ी पहना कर उनका अभिनंदन किया और स्मृति चिह्न भेंट किया। रोहिला क्षत्रिय समाज ने सूरत में कोविड इनावेशन एवार्ड मिलने पर नगरायुक्त को बधाई देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सहारनपुर में काफी विकास हुआ है और शहर की सूरत बदली है। इसके अलावा जनता रोड स्थित बाल गृह बालिका विद्यालय के निदेशक वी पी सिंह ने भी निगम पहुंचकर नगरायुक्त को बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि शहर का जो भी विकास हुआ है उसमें शहर के लोगों का काफी सहयोग है। लेकिन अभी काफी सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्य शहर में तेजी से हो रहे है। कुछ लोगों को इन कार्याे के कारण परेशानी अवश्य हो रही होगी लेकिन जल्दी ही उन्हें एक शानदार शहर देखने को मिलेगा और वह अपने सहारनपुरवासी होने पर गर्व महसूस कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!