त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने पार्टी नेताओं को मैदान में उतारा, सभी जिलों में घोषित किए जिला प्रभारी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ब्लॉक प्रमुख के पदों पर कब्जा जमाने के लिए भाजपा ने पार्टी नेताओं को भी मैदान में उतार दिया है। पार्टी के समर्थित प्रत्याशी के लिए चुनावी रणनीति बनाने के लिए पार्टी ने चुनाव प्रभारी तैनात कर दिए हैं।

 

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर सभी जिलों में चुनाव प्रभारी घोषित कर दिए गए हैं। उत्तरकाशी के नौगांव ब्लॉक प्रमुख के लिए डॉ. विजय बडोनी, पुरोला ब्लॉक के लिए सत्ये सिंह राणा, मोरी ब्लॉक के लिए नारायण सिंह चौहान, चिन्यालीसैंण के लिए जगत सिंह चौहान, भटवाड़ी के लिए राम सुंदर नौटियाल, डूंडा के लिए धन सिंह नेगी को प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!