महेंद्र भट्ट का दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए नामांकन, सीएम सहित वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद के लिए चुनाव अधिसूचना के साथ मतदाता सूची जारी कर दी है। महेंद्र भट्ट का दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है। केवल भट्ट का ही नामांकन हुआ है। इस दौरान सीएम धामी, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत , सांसद  अजय भट्ट समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

 

कल एक जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में चुनाव अधिकारी खजान दास ने राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण के निर्देशानुसार चुनाव अधिसूचना जारी की। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के चुनाव में कुल 125 मतदाता मतदान के लिए अधिकृत हैं। आज 12 बजे तक नामांकन किया जाएगा। उसी दिन 12 से 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद तीन से चार बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!