गेस्ट हाउस में देह व्यापार पर पुलिस का छापा, तीन महिलाओं समेत छह पकड़े

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस पर छापा मारा गया। सूचना थी कि गेस्ट हाउस में संचालक महिलाओं और युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराता है। सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने कार्रवाई की। पता चला कि यह गेस्ट हाउस चमोली के नरेंद्र सिंह ने लीज पर लिया है। इसमें बाहरी राज्यों की रहने वाली महिलाएं आती हैं। ये महिलाएं अपनी परिचित महिलाओं और युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराती हैं।

देहरादून के राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यहां से गेस्ट हाउस के मैनेजर समेत छह को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में तीन महिलाएं भी हैं। मौके से बहुत सी आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई हैं।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को लगातार चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!