मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट की तर्ज पर प्रत्येक जिले में दो आदर्श गांव बनाए जाएंगे। सोमवार को सीएम आवास में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह निर्देश दिए। कहा, इन गांवों में समग्र विकास व आजीविका संवर्द्धन की योजनाओं को प्रभावी तरीके लागू करने में विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक में मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्गों पर कानून-व्यवस्था का सख्ती से पालन करने के लिए अधिकारियों को हिदायत दी। कहा, धामों व यात्रा मार्गों पर अशांति पैदा करने वाले और अवांछित गतिविधियों में संलिप्त तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर घोषित दो आध्यात्मिक आर्थिक क्षेत्र की स्थापना के लिए स्थान चिह्नित कर काम शुरू किया जाए। साहसिक पर्यटन को और अधिक बढ़ावा देने के लिए नए डेस्टिनेशन विकसित किए जाए। इससे क्षेत्रीय युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।