भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर सीएम की घोषणा, ऋषिकुल में स्थापित होगा महामना के नाम पर प्राच्य शोध संस्थान

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार ऋषिकुल में महामना मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान स्थापित करने की घोषणा की। सीएम रविवार को भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। जगद्गुरु से उनकी करीब डेढ़ घंटे तक वार्ता हुई।

 

जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि महामना मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान की घोषणा करना मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इससे प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। महामना के प्रति इसे सच्चा सम्मान बताया।

 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा की सफलता देवभूमि के विकास की द्योतक है। उन्होंने कहा कि करीब 33 लाख लोगों ने यात्रा कर देव दर्शन किए।, कांवड़ यात्रा को लेकर भी तैयारियों पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन के साथ-साथ चुनौतियां भी बहुत हैं। इसमें मानसून सीजन में किसी प्रकार की आपदा का सामना करना पड़े तो इसमें सफलता मिले इसका भी पूरा प्रयास किया जा रहा है।, बादल फटने, भूस्खलन आदि घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आपदाओं को रोक तो नहीं सकते हैं। न्यूनिकरण की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!