पौड़ी रिखणीखाल करंट हादसे में संविदा लाइनमैन की मौत के चलते यूपीसीएल के तीन अफसर निलंबित, मुख्यमंत्री धामी ने दिए आदेश

रिखणीखाल ब्लॉक के वड्डाखाल क्षेत्र में बुधवार को बिजली लाइन पर काम करते समय करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत हो गई थी। विधायक महंत दलीप सिंह रावत की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बादसंबंधित उपखंड अधिकारी चंद्रमोहन, अवर अभियंता शुभम कुमार और अधिशासी अभियंता विनीत कुमार सक्सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पौड़ी के रिखणीखाल करंट हादसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूपीसीएल के तीन अफसरों को निलंबित कर दिया है। सीएम ने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। यह निर्णय राज्य में कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों के पालन को सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की दृष्टि से लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!