17 जून से तय समय से उड़ेंगे हेलिकॉप्टर, मौसम खराब होने पर नहीं भरी जाएगी उड़ान

मंगलवार 17 जून से तय समय से केदारघाटी के अलग-अलग हेलिपैड से छह हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर केदारनाथ के लिए उड़ान भरेंगे। इस दौरान डीजीसीए हेलिकॉप्टर की एक-एक शटल पर पैनी नजर रखेगा। डीजीसीए ने हेली कंपनियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

 

हेलिकॉप्टर की एक-एक शटल पर डीजीसीए पैनी नजर रखेगा। डीजीसीए ने जारी आदेश में कहा कि केदारनाथ के लिए सभी हेलिकॉप्टर की उड़ान डीजीसीए ओसी-2-2023 के तहत होगी।

 प्री मानसून सीजन में मौसम की खराब आशंका को देखते हुए उड़ान नहीं भरी जाएगी। इधर केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि तय समय से हेलिकाप्टर की उड़ान शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!