रूडकी में स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

मानव तस्कर विरोधी सेल और पुलिस की टीम ने छापा मारकर रामनगर चौक पर स्थित स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवती पकड़े गए। मौके से चार महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला में एक मुख्य संचालक की मंगेतर भी शामिल है।

 

मानव तस्कर विरोधी सेल को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर स्थित एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर मानव तस्कर विरोधी सेल की टीम में उपनिरीक्षक राखी रावत ने गंगनहर कोतवाली पुलिस के साथ स्पा सेंटर पर छापा मारा। जैसी टीम भीतर घुसी तो वहां एक युवक-युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

 

कार्रवाई के दौरान संचालक वहां नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि सेंटर संचालक समेत सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!