अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: गैरसैंण में कार्यक्रम को लेकर अपर सचिव की बैठक, दिए जरूरी दिशा निर्देश

21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के मद्देनजर आज अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे गैरसैंण पहुंचे। यहां उनकी अध्यक्षता में विधानसभा भराड़ीसैण में जनपद के सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को योग दिवस के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति, आवश्यक सामग्री की उपलब्धता और प्रचार-प्रसार के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी  दिए।

उन्होंने बताया कि 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 10 देशों के राजदूत प्रतिभाग करेंगे। साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों को सक्रिय रूप से शामिल किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!