सीएम धामी बोले- अब सुरक्षित सुगम होगा आवागमन, राष्ट्रीय राजमार्ग सुधार हेतु 720 करोड़ स्वीकृत

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग-सात के अंतर्गत देहरादून-लालटप्पर-नेपाली फार्म खंड और राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के नेपाली फार्म-मोतीचूर खंड (कुल लंबाई 36.82 किमी) के सुधार कार्य के लिए 720.67 करोड़ की लागत से परियोजना को स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच तेज़ और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करेगी, बल्कि चारधाम यात्रा मार्ग को भी अधिक सुगम बनाएगी।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में बुनियादी ढांचे का तेज विकास हो रहा है और यह परियोजना राज्य के विकास की दिशा में एक और मजबूत कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!