गुमखाल-सतपुली मार्ग चौड़ीकरण में लगे ऑपरेटर ने पोकलेन मशीन से कुचलकर की युवक की हत्या, फरार

पौड़ी हाईवे पर चौड़ीकरण में लगी पोकलेन के ऑपरेटर ने शनिवार देर रात पोकलेन की बकेट से एक युवक की हत्या कर दी। फरार आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वहीं, कोटद्वार अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए शव लेने पहुंची पुलिस का मृतक के परिजनों ने कड़ा विरोध किया। वे गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। आरोपी मौके से फरार हो गया। प्रभारी थानाध्यक्ष सतपुली दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, उसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!