40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार की सेनानायक तृप्ति भट्ट (आईपीएस) ने बदरीनाथ थाना गोद लिया है। वे इस थाने को विकसित करेंगी।
सोमवार को बदरीनाथ पहुंचीं आईपीएस तृप्ति भट्ट ने बदरीनाथ के दर्शन करने के बाद थाने का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने चेकलिस्ट तैयार कर थाने में वर्तमान व्यवस्थाएं, मौजूद कमियों, क्षेत्र के क्राइम ग्राफ, सुरक्षा प्रबंधन और पुलिस कर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं बैरक, कार्यालय, भोजनालय और शौचालयों की स्थिति का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के तहत आदर्श थाने की अवधारणा साकार करने के लिए आईपीएस तृप्ति भट्ट ने एक अभिनव पहल शुरू करते हुए बदरीनाथ थाना को गोद लिया है। सोमवार को बदरीनाथ धाम के दर्शनों के बाद तृप्ति भट्ट ने बदरीनाथ कोतवाली को गोद लेने की प्रक्रिया पूरी की।