रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक यात्री वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार टिहरी जिले के चालक और एक यात्री की मौत हो गई जबकि चार यात्री घायल हो गए।
शुक्रवार शाम करीब 5.45 बजे गंगोत्री धाम से केदारनाथ की यात्रा पर जा रहा एक यात्री वाहन गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गया, भारी पत्थरों से वाहन का आगे का हिस्सा और छत क्षतिग्रस्त हो गई। पिछला टायर भी निकल गया।
हादसे में वाहन चालक राजेश रावत (38) पुत्र राय सिंह रावत, निवासी लंबगांव, नई टिहरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच यात्री घायल हो गए।