आईएसबीटी फ्लाईओवर ड्रेनेज कार्यों का जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, आईएसबीटी ड्रेनेज में 500 मीटर ह्यूम पाइप डालने का काम पूरा

शुक्रवार को आईएसबीटी फ्लाईओवर सुधारीकरण और ड्रेनेज कार्यों का जिलाधिकारी सविन बंसल ने एसएसपी अजय सिंह के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इसमें पाया गया कि आईएसबीटी ड्रेनेज में 500 मीटर ह्यूम पाइप डालने का काम पूरा कर लिया गया है। डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देकर कहा कि इस वर्ष आईएसबीटी पर जलभराव की समस्या नहीं होनी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि सभी 15 चैंबर्स, ड्रेनेज सीवरेज लाइन्स की सफाई का काम पांच जून तक पूरा कर लिया जाए। यूपीसीएल को विद्युत लाइन भूमिगत करने के लिए सशर्त अनुमति देते हुए समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि रोड ब्लैक टॉप के बाद यदि सड़क की खुदाई की गई तो संबंधित संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने निरीक्षण में पाया कि आईएसबीटी पर स्मार्ट सिटी की ओर से तैयार किए जा रहे नए ड्रेनेज सिस्टम का कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने शिमला बाईपास, आईएसबीटी ड्रेनेज कार्यों का भी निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!