अधिकारियों-कर्मचारियों को शासन की ओर से बड़ी राहत, बायोमीट्रिक के साथ अब मोबाइल से भी लगेगी हाजिरी

प्रदेश के अधिकारियों व कर्मचारियों को अब बायोमीट्रिक हाजिरी की परेशानियों के बीच शासन ने बड़ी राहत दी है। विकल्प के तौर पर कर्मचारी अपने मोबाइल से आधार बेस्ड हाजिरी लगा सकेंगे। इसकी मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) सचिवालय प्रशासन ने जारी कर दी।

 

एक मई से मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के आदेश पर प्रदेशभर के सरकारी कार्यालयों में सख्ती से बायोमीट्रिक हाजिरी का नियम लागू किया था। सचिवालय में तकनीकी दिक्कतों के चलते अधिकारी-कर्मचारी हाजिरी नहीं लगा पा रहे थे। इस बीच दफ्तर में देरी से आने वालों पर कार्रवाई का आदेश भी जारी किया गया था।

 

इसके लिए उसे अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से आधार बेस और आधार फेस आरडी एप डाउनलोड करना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!