देहरादून रीजन दो पायदान पिछड़कर 13वें स्थान पर पहुंचा, 10वीं-12वीं का रिजल्ट इतने फीसदी रहा

देहरादून रीजन में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ जिले बदायूं, बिजनौर, ज्योतिबा फूले नगर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर व संभल शामिल हैं। जबकि पूरे रीजन में करीब 1500 विद्यालय बोर्ड से संबद्ध हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो 12वीं का पासिंग प्रतिशत 83.45 फीसदी रहा। बीते साल यह 87.98 फीसदी रहा था। वहीं, 10वीं का पासिंग प्रतिशत 90.97 फीसदी रहा। बीते साल भी यही रहा था। 12वीं में देश भर में सबसे अधिक 99.60 पासिंग प्रतिशत के साथ आंद्रप्रदेश का विजयवाड़ा रीजन पहले स्थान पर रहा। सबसे नीचे उत्तरप्रदेश का प्रयागराज रीजन 79.53 फीसदी के साथ सबसे नीचे 17वें स्थान पर रहा।

 

इस बार देहरादून रीजन का रिजल्ट ऐसा बिगड़ा कि नीचे से टॉप पांच में शामिल हो गया। देश भर में सीबीएसई के कुल 17 रीजन हैं। इसमें देहरादून रीजन का नंबर 13वें स्थान रहे। जबकि पिछले साल यह 11वें स्थान पर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!