ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले उपनल कर्मचारी के परिजनों को मिली सहायता, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सौंपा ₹1.50 लाख का चेक

देहरादून। उत्तरकाशी जिले के पुरोला ब्लॉक स्थित ग्राम हुडोली निवासी धनवीर सिंह नेगी के परिजनों को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ₹1.50 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा। यह सहायता राशि मंत्री जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में शोकाकुल परिवार को प्रदान की। धनवीर सिंह नेगी यूपीसीएल में उपनल के माध्यम से कार्यरत थे और अप्रैल माह में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से उनकी मृत्यु हो गई थी। मंत्री जोशी ने उनके पिता बलबीर सिंह नेगी को चेक सौंपते हुए परिवार के प्रति संवेदना भी प्रकट की।

सरकार परिवार के साथ खड़ी है: गणेश जोशी

इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा,

“राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। मृतक कर्मचारी के परिजनों को उपनल के तहत दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत 50 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता भी शीघ्र ही प्रदान की जाएगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार उपनल कर्मियों की सुरक्षा व अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर उपनल एमडी ब्रिगेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट, परिजनों के साथ प्रकाश रावत और हेमराज रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!