नई सरकार के पहले विधानसभा सत्र में बनेगा रिकॉर्ड, पहली बार महिला स्पीकर की अध्यक्षता में 29 मार्च से होगा सदन

विधानसभा सत्रा 29 मार्च मंगलवार से शुरू होने के साथ ही सदन में एक नया रिकॉर्ड भी बनेगा। उत्तराखंड की पहली विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी की अध्यक्षता में सदन चलेगा। विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन में राज्यपाल के बजट अभिभाषण के साथ ही लेखानुदान भी पेश किया जाएगा।

सत्र के लिए विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। पांचवीं विधानसभा के पहले सत्र को लेकर सोमवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई।  इस दौरान सत्र में होने वाले विधायी एवं संसदीय कार्यों को लेकर चर्चा की गई।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने बताया कि कार्यमंत्रणा समिति में अभी केवल पहले दिन के कार्यों को लेकर ही निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को बजट अभिभाषण के साथ ही सरकार लेखानुदान भी पेश करेगी। मंगलवार को फिर कार्य मंत्रणा समिति की बैठक होगी जिसमें बुधवार को एजेंडा तय किया जाएगा। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक खजान दास, बहुजन समाजवादी पार्टी के विधान मंडल दल के नेता हाजी शहजाद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!