देहरादून में बाल भिक्षावृत्ति पर सख्ती, स्ट्रीट चिल्ड्रन के लिए राज्य का पहला आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर तैयार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर देहरादून में बाल भिक्षावृत्ति और स्ट्रीट चिल्ड्रन की समस्याओं से निपटने के लिए राज्य का पहला “आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर” बनाया जा रहा है। यह सेंटर साधुराम इंटर कॉलेज परिसर में ही बन रहा है।

यह मॉडल सेंटर सड़कों पर भीख मांगने या कूड़ा बीनने वाले बच्चों को रेस्क्यू कर सुरक्षित, शिक्षित व सुसज्जित वातावरण प्रदान करेगा। भवन निर्माण युद्धस्तर पर जारी है और डीएम स्वयं इसकी निगरानी भी कर रहे हैं।

डीएम सविन बंसल की माइक्रो प्लानिंग के तहत बच्चों की पहचान, रेस्क्यू, काउंसलिंग व पुनर्वास को लेकर ठोस रणनीति भी बनाई गई है। यह पहल राज्य ही नहीं, देशभर के लिए एक मिसाल भी बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!