एसजीआरआर तालाब के निर्माणाधीन हिस्से की चौथी मंजिल से गिरे दो मजदूरों की मौत हो गई। एक घायल हो गया। मृतकों में एक लखीमपुर खीरी यूपी और दूसरा नेपाल मूल का रहने वाला था। एक मजदूर की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदारों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया है।
शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि एसजीआरआर तालाब स्कूल का विस्तार हो रहा है। यहां शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन की चौथी मंजिल पर लेंटर डालने का काम चल रहा था। यह निर्माण दीपक बंसल और अनिल नाम के ठेकेदारों की देखरेख में चल रहा है। विनोद की पत्नी अनारकली की शिकायत पर दीपक बंसल और अनिल के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है कि यह पाइप किस तरह और किसकी लापरवाही से फटा।
क्या मशीन का यह पाइप ज्यादा पुराना था, जिसकी समय से देखरेख नहीं की गई। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।