कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जलसंस्थान अधिकारियों के साथ बैठक की, डोभालवाला क्षेत्र में पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान का निर्देश

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जलसंस्थान अधिकारियों के साथ बैठक की, डोभालवाला क्षेत्र में पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान का निर्देश

देहरादून। सोमवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित शासकीय आवास में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जलसंस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 10, डोभालवाला के इन्द्र विहार क्षेत्र में पेयजल की समस्या को तत्काल हल करने के निर्देश दिए।

मंत्री जोशी ने दूरभाष पर पेयजल विभाग की अपर सचिव और मुख्य महाप्रबंधक से भी वार्ता की और उन्हें पानी की समस्या को लेकर तुरंत कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। मंत्री ने कहा कि राज्य सेक्टर के तहत एक करोड़ अठासी लाख रुपये के अनुमान की स्वीकृति शीघ्र दी जाए, ताकि क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुधारने के लिए आवश्यक कार्य शुरू किए जा सकें।

उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में कोई भी कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी और कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

बैठक में जलसंस्थान के ईई आशीष भट्ट, डोभालवाला से पार्षद मोहन बहुगुणा, डॉ. एनएल अमोली, डॉ. एके श्रीवास्तव, हेमराज, मनोहर भण्डारी सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!