डेंगू और मलेरिया नियंत्रण के लिए देहरादून प्रशासन की सख्त पहल, आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रोत्साहन

डेंगू और मलेरिया नियंत्रण के लिए देहरादून प्रशासन की सख्त पहल, आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रोत्साहन

डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर देहरादून प्रशासन ने कदम उठाना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें आशा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की गई और डेंगू-मलेरिया नियंत्रण के लिए सख्त दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की रोकथाम में आशा कार्यकर्ताओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “आशा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही हम इन बीमारियों पर नियंत्रण पा सकते हैं।” उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लार्वा सोर्स रिडक्शन अभियान को हर घर तक पहुंचाएं और डोर-टू-डोर सर्वे करके जलभराव और मच्छरजनित स्रोतों की पहचान कर उनका निस्तारण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने घोषणा की कि डेंगू नियंत्रण के प्रयासों में आशा कार्यकर्ताओं को कुल ₹5555 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!