देहरादून: कर्जन रोड पर घर में आग, समय रहते काबू पाकर बड़ा हादसा टला

आज सोमवार सुबह 9:12 बजे थाना डालनवाला के 10-D कर्जन रोड पर एक घर में आग लगने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही FS यूनिट ने तत्परता से घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

आग की स्थिति को देखते हुए, FS यूनिट ने MFE (मोबाइल फायर एक्सटिंग्विशर) से पंपिंग की और हौज रील के माध्यम से आग को नियंत्रित किया। फायर सर्विस की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए LPG सिलिंडर को किचन से सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया और आग को घर के अन्य हिस्सों तथा आसपास के घरों में फैलने से रोक लिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

हालांकि, आग में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कमरे में रखा सामान जैसे बेड, कुलर, पंखा और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। आग पर काबू पाकर फायर सर्विस ने स्थिति को सामान्य किया।

FS यूनिट की टीम में DVR सुनील रावत, FM सुदेश गिरी, और WFM सबीना व कल्पना शामिल थे। उनकी त्वरित और प्रभावी कार्रवाई ने बड़ी घटना को होने से रोका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!