कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में भाग लिया

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सोमवार को महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए उत्तरांचल प्रेस क्लब को बधाई दी और आयोजन समिति की सराहना की।

समापन कार्यक्रम के दौरान, मंत्री जोशी ने विजेता टीम दून लायंस और उप विजेता टीम दून सुपर किंग को ट्रॉफी और पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा, “इस प्रकार के आयोजनों से पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग और सौहार्द बढ़ता है, साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न होती है।” मंत्री जोशी ने यह भी कहा कि पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण कार्य है और इस तरह के खेल आयोजनों से पत्रकारों को तनावमुक्त होने का अवसर मिलता है।

उन्होंने आगे कहा, “उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित यह क्रिकेट टूर्नामेंट सराहनीय पहल है, जो न केवल खेल भावना को बढ़ावा देता है, बल्कि आपसी समन्वय और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है।”

समारोह में एसएसपी देहरादून अजय सिंह, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी, महामंत्री सुरेंद्र सिंह डसीला, पैनेसिया अस्पताल के चेयरमैन रणवीर सिंह चौहान, सीआईएमएस कॉलेज के चेयरमैन ललित जोशी, खेल संयोजक अभय सिंह कैन्तुरा, संदीप बड़ोला, मनवर सिंह रावत, दीपक बड़थ्वाल, किशोर रावत, रमन जायसवाल, अजय राणा और अन्य प्रमुख व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!