प्रयागराज संगम में उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने महाशिवरात्रि पर किया पवित्र स्नान, कहा – यह आत्मशुद्धि और संस्कृति का संगम है

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर परिवार संग पवित्र स्नान किया और मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने संगम तट पर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

संगम स्नान के बाद मंत्री जोशी ने कहा, “महाशिवरात्रि के दिन संगम में डुबकी लगाना केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव है। यह पुण्य की भावना और सनातन परंपराओं से जुड़ाव का अनूठा क्षण है।” उन्होंने संगम को धर्म, आस्था और संस्कृति का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह स्थल भारत की विविधता और एकता का अद्भुत संगम है।

महाकुंभ को बताया भारतीय संस्कृति का भव्य प्रतीक

मंत्री जोशी ने महाकुंभ की भव्यता और दिव्यता की भी सराहना की और उत्तर प्रदेश सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को श्रद्धालुओं के लिए किए गए समुचित प्रबंधों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, “सरकार की व्यवस्थाएं अनुकरणीय हैं, जिससे करोड़ों श्रद्धालुओं को सहजता से दर्शन और स्नान का अवसर मिल रहा है।”

अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी किया संगम स्नान

इस शुभ अवसर पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने भी अपने-अपने परिवार के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। तीनों वरिष्ठ नेताओं ने संत महात्माओं से आशीर्वाद लिया और देश-प्रदेश के विकास एवं खुशहाली की कामना की।

महाशिवरात्रि पर संगम में उमड़े श्रद्धालुओं के जनसैलाब को देखकर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह दृश्य भारत की सनातन संस्कृति की जीवंतता और आस्था की गहराई को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कुंभ सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का सबसे भव्य उत्सव है, जो पूरे विश्व को शांति, समरसता और सह-अस्तित्व का संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://busineswing.com/contact-us/ |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |