आज सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार में ओखला विधानसभा क्षेत्र में भा.ज.पा. प्रत्याशी मनीष चौधरी के समर्थन में एक विशाल रैली में भाग लिया। इस दौरान मंत्री जोशी ने दिल्लीवासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।
रैली में मंत्री गणेश जोशी का एक अनोखा अंदाज भी देखने को मिला, जब उन्होंने दो पहिया वाहन चलाकर भाजपा प्रत्याशी मनीष चौधरी के लिए प्रचार किया। उनके इस अंदाज ने न सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं, बल्कि स्थानीय जनता का भी ध्यान आकर्षित किया। इस रैली के दौरान, मंत्री जोशी ने दिल्ली के विकास की बात करते हुए दिल्लीवासियों से भाजपा को समर्थन देने की अपील की।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा, “रैली में उमड़े जनसैलाब से यह साफ हो गया है कि दिल्ली में डबल इंजन सरकार बनने जा रही है।” उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार दिल्ली में बदलाव लाने और विकास को गति देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
गणेश जोशी ने दिल्लीवासियों से आग्रह किया कि वे 05 फरवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान कर दिल्ली के समग्र विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी मनीष चौधरी, पूर्व मंत्री नीतू चौधरी, और सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक भी उपस्थित थे। रैली ने क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में एक मजबूत माहौल बनाने का कार्य किया।