उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज बारिश की संभावना, मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज यानी बुधवार को बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ समेत कुछ अन्य पर्वतीय जिलों के लिए वर्षा की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अन्य हिस्सों, विशेषकर मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आगामी 22 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में बीते दिनों से तेज धूप देखने को मिल रही है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चटक धूप और साफ मौसम के कारण दिन के तापमान में और इज़ाफा हो सकता है।

मौसम विभाग ने नागरिकों और पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!