प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे से कांग्रेस में ख़ुशी की लहर, महरा बोले- सबने मिलकर लड़ाई लड़ी

विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन के भीतर एक विवादित टिप्पणी कर दी थी। यद्यपि, पहले ही दिन उन्होंने इसे लेकर माफी मांग ली थी लेकिन दूसरे दिन सदन के भीतर यह मामला तूल पकड़ गया।

कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने इस पर सदन के भीतर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद से ही कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाना शुरू कर दिया। इसे लेकर प्रदेश भर में विरोध शुरू हो गया। कांग्रेस ने भी इसे राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए जगह-जगह कैबिनेट मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की विवादित टिप्पणी के बाद उन पर लगातार हमलावर रही विपक्ष कांग्रेस उनके इस्तीफे को अपनी जीत के रूप में देख रही है। कांग्रेस ने अग्रवाल के इस्तीफे को उनके प्रायश्चित के रूप में उठाया गया कदम और उत्तराखंड की जीत बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!