उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से शुष्क मौसम और चटख धूप के बाद अब मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार शाम तक पश्चिमी विक्षोभ राज्य में सक्रिय हो सकता है, जिससे पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और गर्जना की संभावना जताई गई है।

देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जैसे मैदानी क्षेत्रों में धूप के साथ हल्के बादल छाये रहने की संभावना है। हालांकि, बारिश की उम्मीद कम है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले कुछ दिन राज्यभर में मौसम का मिजाज बदल सकता है।

लगातार धूप के कारण राज्य के अधिकतर इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। देहरादून और उधमसिंह नगर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह के समय अब भी हल्की ठंड बनी हुई है, लेकिन रात में हल्की उमस भी महसूस की जा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के अनुसार, सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
मैदानी क्षेत्रों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में):
शहर अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 30.2 15.0
ऊधमसिंह नगर 30.2 12.8
मुक्तेश्वर 18.5 6.4
नई टिहरी 21.1 9.9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!