अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बोले सीएम धामी – ‘विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति की अहम भूमिका’

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि नारी शक्ति आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाएं सशक्त हो रही हैं और उन्हें प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “आत्मनिर्भर भारत की कल्पना नारी शक्ति के योगदान के बिना अधूरी है। चाहे वह विज्ञान हो, राजनीति हो या कोई अन्य क्षेत्र, महिलाएं अपनी भागीदारी से हर स्तर पर महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिया गया विकसित भारत का संकल्प मातृशक्ति के सहयोग से ही पूरा हो सकता है। सीएम धामी ने नारी शक्ति को देश की असली ताकत बताते हुए उनके सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

दिल्ली में डायरेक्ट सेलिंग महिला उद्यमिता शिखर सम्मेलन में हुए शामिल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में आयोजित डायरेक्ट सेलिंग महिला उद्यमिता शिखर सम्मेलन-2025 में भी हिस्सा लिया। इस मंच पर उन्होंने महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को स्वरोजगार, स्टार्टअप और डायरेक्ट सेलिंग जैसे क्षेत्रों में प्रोत्साहन देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भरता की मिसाल बताते हुए कहा कि “आज की महिला केवल परिवार की जिम्मेदारी ही नहीं निभा रही, बल्कि समाज और देश की आर्थिक धुरी भी बन रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!