गढ़वाला सभा पछवादून की नई कार्यकारिणी गठित, रोशन नेगी बने अध्यक्ष

विकासनगर। पछवादून गढ़वाला सभा की एक अहम बैठक रविवार को दिनकर विहार स्थित गढ़वाल सभा भवन में आयोजित की गई, जिसमें सभा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से रोशन नेगी को अध्यक्ष और मोहनी नौटियाल को उपाध्यक्ष चुना गया।

नवगठित कार्यकारिणी में लक्ष्मी कोठियाल को सचिव, अनूप रावत को उपसचिव, नीरज ठाकुर को संगठन सचिव, अजय जुयाल को प्रचार सचिव, सुभाष ममगाईं को कोषाध्यक्ष, जीवन सिंह सजवाण को लेखा निरीक्षक और राजेश नौटियाल को विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोशन नेगी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया जाएगा।
सभा की चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य कामेश्वर प्रसाद डिमरी ने बताया कि सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन वर्षों के लिए निर्धारित किया गया है।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र बिंजोला, सुमन ममगाईं, रघुनाथ सिंह नेगी, अनंत सोलंकी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!