अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में देश दुनिया को स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देगा उत्तराखंड

शनिवार को ऋषिकेश में सात दिवसीय योग महोत्सव का आगाज हो गया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, उत्तराखंड को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में योग महोत्सव का बड़ा योगदान है। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में उत्तराखंड देश दुनिया को स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देगा।

योग हमारी प्राचीन संस्कृति और विरासत का अमूल्य हिस्सा है, उसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में यह महोत्सव अहम भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह आयोजन और भी भव्य और प्रभावशाली होगा। देश-विदेश से योग प्रेमी, साधक और गुरु इस पावन भूमि पर एकत्रित होंगे। योग के माध्यम से मानवता को शांति, संतुलन और स्वास्थ्य का संदेश देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!