अब कराटे सीख कर छात्राएं बनेगी आत्मनिर्भर

विकासनगर। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बरोटीवाला में आत्मरक्षा कौशल योजना के तहत छात्राओं को निशुल्क कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। छात्राओं को आगे से वार और पीछे से वार का जवाब कैसे दिया जाए उसके बारे में बताया। इसके अलावा छात्राओं को दुश्मन के मुंह पर पंच और किक कैसे मारी जाती है, उसका प्रयोग कर बताया गया।

 

शनिवार को आयोजित प्रशिक्षण में प्रधानाचार्य कृपाल सिंह चौहान ने कहा कि बालिकाओं को कराटे जरूर सीखने चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को मानसिक शक्ति के साथ-साथ शारीरिक क्षमताओं को भी बढ़ाना है। ताकि, समाज में कोई भी उन्हें गलत दृष्टि से न देख सकें।

 

 

 

वहीं विद्यालय की नोडल अधिकारी डॉ. शक्ति शर्मा ने छात्राओं को अपने खान पान पर ध्यान देने और अपनी शक्तियों को पहचानने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!