
एसके विरमानी ऋषिकेश। स्थानीय आदर्श नगर रेलवे रोड स्थित सरस्वती बाल विद्या मंदिर में देव भूमि वरिष्ठ जन कल्याण समिति की ओर से एक नि:शुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक डॉ एम सी त्रिवेदी ने दीप प्रज्जलवित करके किया। शिविर में कोलेस्ट्रॉल,शुगर,एवं हीमोग्लोबिन की नि:शुल्क जांच एवं अन्य जांच रियायती दरों पर की गई। इस शिविर का उद्देश्य यही था कि जरूरतमंदों को इसका लाभ मिले। समिति के अध्यक्ष एस पी अग्रवाल ने बताया कि समिति हमेशा से ही जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहती है। इस जांच शिविर का आयोजन डॉ लालजी पैथ लैब, दून रोड के सहयोग से आयोजित किया गया। जांच शिविर में लगभग 60 व्यक्तियों ने रक्त जांच का लाभ उठाया।

इस अवसर पर समिति के संयोजक हरीश धींगरा के अतिरिक्त नरेश गर्ग, कमल सिंह राणा, , के सी जोशी, दिनेश मुदगल, डॉ विजय गुप्ता, दिनेश विशनोई, के बी सेठी, हरीश अरोड़ा,हरीश आनंद, अजीत शर्मा ओम प्रकाश मुल्तानी उपस्थित रहे।