संघ के नेतृत्व निकली अक्षत पूजित कलश शोभा यात्रा में शामिल हुए सैंकड़ों क्षेत्रवासी
देहरादून । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में आज स्थानीय केदारपुरम एमडीडीए कालोनी वार्ड नंबर 58 में निकाली गयी अयोध्या में श्रीराम मंदिर अक्षत पूजित कलश यात्रा में गूंजे भगवान श्रीराम के जयकारों से क्षेत्र का माहौल राममय हो उठा।शोभायात्रा में सिर पर अक्षत पूजित कलश उठाए क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सुशीला जहां आगे – आगे चल रही थीं वहीं राम भक्त भगवा ध्वज उठाए नाचते – गाते भगवान श्रीराम की जय के नारे लगाते चल रहे थे।

अक्षत कलश शोभायात्रा केदारपुरम के शिव मंदिर से शुरू हुई और दुर्गा मंदिर, दीपनगर के तिकोना पार्क से होते हुए वापस शिव मंदिर पर आकर समाप्त हुई। इससे पहले शिव मंदिर में अक्षत कलश का पूजन हुआ।
शोभायात्रा में संघ कार्यकर्ता रमेश चौहान, नगर संचालक ऋषि कंडवाल, नगर सहकार्यवाह, महानगर सेवा प्रमुख विजय शर्मा, वार्ड नंबर 58 की पार्षद श्रीमती सुशीला रावत, भाजपा रायपुर मंडल के महामंत्री देवेन्द्र गैरोला
देवी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के गढ़वाल संयोजक अनिल बेदी, पार्षद राकेश पंडित, विनोद बडोला, छात्रनेता व संघ कार्यकर्ता देवांग रोहिला, नरेन्द्र रावत सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी शामिल रहे