एक लाख से अधिक की चरस के साथ पकड़ा गया शातिर

चमोली। पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा ‘नशा मुक्त होगा चमोली हमारा’ अभियान के तहत अवैध नशे का क्रय-विक्रय करने वाले नशा तस्करों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है, युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृति को चिंता का विषय मानते हुये उनके द्वारा जनपद में अधीनस्थ सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों, एस0ओ0जी0 को कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

अभियान को सफल बनाते हुये थाना थराली व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा थानाध्यक्ष थराली  बृजमोहन राणा के नेतृत्व में आज  संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग व मुखबिर की सूचना के आधार पर इच्छोली गदेरे के पास देवाल से एक अभियुक्त प्रदीप कुमार पुत्र  देवराम, निवास- वांक, पो0 व प0वृ0 मन्दोली, तहसील थराली उम्र 26 वर्ष को 1.025 किलो अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसकी कीमत लगभग रू0 1,02500 (एक लाख पच्चीस सौ रूपये) आंकी जा रही है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!