उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल करने के लिए ग्राउंड लेवल पर खेलों का आयोजन जरूरी : बाक्सर सूरज

फनकार सिंह फानी वेलफेयर एंड स्पोर्ट्स क्लब ने लगाया बाक्सिंग अखाड़ा 

जुलाना, जींद । फनकार सिंह फानी वेलफेयर एंड स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित बॉक्सिंग अखाड़े का आयोजन मूनक, जाखल में बॉक्सिंग कोच जोगिंदर सिंह उर्फ सुब्बा की देखदेख में कराया गया जिसमें जींद, नरवाना और जाखल सहित अन्य शहरों के बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन किया । बॉक्सिंग अखाड़े का आयोजन ग्राउंड लेवल पर किया गया ताकि खिलाड़ी उच्च स्तरीय खेलों में पदक हासिल कर सकें । प्रतियोगिता में जींद जिले के गांव फतेहगढ़ के बॉक्सिंग और किकबॉक्सिंग खिलाड़ी सूरज रोहिल्ला ने रैफरी की भूमिका निभाई और विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना सहित आगामी खेलों के लिए शुभकामनाएं दी ।

सूरज ने कहा की उच्च स्तरीय खेलों में मेडल हासिल करने के लिए समय समय पर ग्राउंड लेवल पर खेलों का आयोजन कराना बहुत जरूरी है ताकि बच्चों में भाईचारा, खेलों के प्रति लगाव और आपसी सहयोग की भावना बढ़े । सूरज का मानना है की ऐसे ऐसे बॉक्सिंग अखाड़ों का आयोजन करने से खिलाड़ियों की सहनशक्ति और उनके प्रशिक्षण का पता चल जाता है की खिलाड़ी में कितना बदलाव हुआ है और आगामी खेलों के लिए कितनी मेहनत करनी अभी बाकी है । प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि श्रीमती डॉ. जसवीर उपस्थित रही और आयोजन  अतुल गिरी महाराज  के सहयोग से कराया । सभी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया ।

इस दौरान आयोजक बॉक्सिंग कोच जोगिंदर सिंह, जींद से बॉक्सर सूरज रोहिला , नरवाना से कोच सन्नी कुमार, मूनक से बॉडीबिल्डर अशोक, हरजीत कौर, बॉक्सर फनकार फानी और जाखल से बॉक्सर मोहित सहित सैकड़ों खिलाड़ी उपस्थित रहे ।

One thought on “उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल करने के लिए ग्राउंड लेवल पर खेलों का आयोजन जरूरी : बाक्सर सूरज”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!