सुनील ध्यानी उक्रांद के केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी बने, प्रताप कुंवर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल क़े नव निर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष  पूरणसिंह कठैत  द्वारा केंद्रीय कार्यकारिणी क़े गठन क़े तहत पहली नियुक्ति सुनील ध्यानी को दल का केंद्रीय कार्यालय प्रभारी तथा प्रताप सिंह कुंवर को केंद्रीय कोषाध्यक्ष बनाकर कीी। शेष कार्यकारिणी पदाधिकारियों व सदस्यों तथा अन्य पदों का मनोनयन 15 अक्टूबर क़े बाद किया जायेगा।

इससे पूर्व दल क़े समस्त जिलाध्यक्ष अपने-  अपने जनपदों से विधानसभावार केंद्रीय कार्यकारिणी में नामित/शामिल करने क़े लिए केंद्रीय कार्यालय को  10 अक्टूबर  तक भेजेंगे। तत्पश्चात केंद्रीय अध्यक्ष श्री कठैत  कार्यकारिणी की आगे की प्रक्रिया बढ़ाएंगे। श्री कठैत का स्पष्ट मानना हैं कि केंद्रीय कार्यकारिणी में ब्लाक स्तर तक पदाधिकारी शामिल रहे, जिससे संगठन की मजबूती क़े लिए आसानी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!