खोए हुए 86 फोन पुलिस ने ढूंढकर स्वामियों को सौंपे

फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर दिखी खुशी, पुलिस का जताया आभार

एसकेविरमानी / ऋषिकेश। 86 मोबाइल स्वामियों के खोए हुए Hadn’t फोन ढूंढ़कर आज टिहरी पुलिस ने मोबाइल स्वामियों को वापस किए। अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर खुशी दिखी।

आज ढालवाला स्थित सीआईयू कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने खोए हुए 86 मोबाइल फोन मोबाइल स्वामियों को वापस किए। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 86 मोबाइल स्वामियों के मोबाइल खो गए थे। जस की शिकायत उन्होंने थानों में दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद सीआईयू टीम ढालवाला ने कड़ी मशक्कत के बाद कौन हुए मोबाइल फोन ढूंढे व आज मोबाइल स्वामियों को वापस किए। इन मोबाइलों की कीमत 14 लाख 20, 78 रुपए के लगभग है। जो कि आज मोबाइल स्वामियों को वापस किए गए। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि टिहरी क्षेत्र तपोवन व अन्य जगहों पर जो भी रिजॉर्ट बने हुए हैं पुलिस उनकी समय-समय पर चेकिंग व जांच करती है और पुलिस की जांच व चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगी। इस अवसर पर पुलिस उपाध्यक्ष नरेंद्रनगर की सीआईयू/साइबर अस्मिता महगाई, प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती रितेश शाह, प्रभारी निरीक्षक साइबर सैल देवेंद्र रावत, प्रभारी सीआईयू ओम कांत भूषण, उप निरीक्षक सुखपाल मान, हेड कांस्टेबल विकास सैनी, संदीप कुमार, कांस्टेबल आशीष नेगी, नजाकत अली, रविंद्र नेगी व जयवीर सैनी (साइबर) आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!