मौसम विभाग का रेड अलर्ट, कल स्कूलों में रहेगी छुट्टी

देहरादून । मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर कल देहरादून जनपद में कक्षा 1 से लेकर 12 वी तक सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। इस आश्य के आदेश जिला प्रशासन द्वारा जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि भारत मौसम विभाग द्वारा कल के लिए कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही तीव्र वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए कक्षा 1 से लेकर 12 वी तक के सभी शासकीय और निजी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!