महिलाओं ने रंग – बिरंगे परिधानों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोहा
बुलंदशहर। इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित हरियाली तीज मिलन में प्रियंका रोहिला को तीज क्वीन चुना गया। नृत्य, गीत ,संगीत ,मल्हार तथा झूला गीतों से सुसज्जित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया।
इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ने यहां डीएम रोड स्थित एक होटल में हरियाली तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन संयोजिका कमलेश गर्ग तथा सह संयोजिका अर्पण अग्रवाल व रुचि जैन के निर्देशन में किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बहुत सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसने सबका मन मोह लिया।
संयोजिका कमलेश गर्ग ने बताया कि भारतीय संस्कृति और पर्वों को जीवंत रखने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया । रुचि जैन ने बताया कि मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए तपस्या की थी, जिससे प्रसन्न होकर शिवजी ने हरियाली तीज के दिन ही माता पार्वती को अपने जीवन साथी के रूप में स्वीकार किया था इसीलिए इस त्यौहार को श्रृंगार,प्रेम और उत्साह के साथ मनाया जाता है।
सहसंयोजिका अर्पण अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं ने तीज महोत्सव का भरपूर आनंद लिया जिसमें प्रियंका रोहिला को तीज क्वीन चुना गया। इसके साथ ही अलग-अलग प्रतियोगिताओं में मंजुला गर्ग, शिखा कंसल, कीर्ति अग्रवाल, अनीता गर्ग ,अनीता अरोड़ा, अर्पण अग्रवाल आदि विजयी रही । महिलाओं के साथ साथ बच्चों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना प्रदर्शन दिया ।
कार्यक्रम के दौरान प्रीति गुप्ता, रिचा गुप्ता, अनु गर्ग ,शिखा कंसल ,लता ,पूजा गुप्ता ,सुषमा गर्ग, कीर्ति अग्रवाल तथा स्वाति आदि दर्जनों महिलाओं समेत यति रोहिला, अवनी गुप्ता, तिशा कंसल आदि बच्चे शामिल रहे।
Excellent event