वीर बलिदानियों की गाथा सुनकर साधक हुए भावुक
देहरादून ।भारतीय योग संस्थान के देहरादून इकाई के पश्चिमी जिला द्वारा गांधी पार्क में चारों जिलों की सामूहिक साधना के बाद भारतवर्ष का 77 वाँ स्वतन्त्रता दिवस बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
चारों जिलों के दूर दराज केन्द्रों से पधारे साधकों ने स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष में देश-भक्ति के गीत व कविता सुुनाकर वातावरण को रोमांचित कर दिया । वीर बलिदानियों की गाथा सुनकर वातावरण भावुकतापूर्ण बन गया था।

संस्थान के पश्चिमी जिला के सुधीर वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसके उपरांत मुुख्य अतिथि मोहनलाल विरमानी प्रान्तीय मन्त्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रीय गान हुआ और मिष्ठान वितरण किया गया।इस अवसर पर लगभग 110 साधकों ने भाग लिया।